कैसे जिएं सात सितारा जीवन
सात सितारा जीवन का अर्थ है सरल,सहज,सुखद स्वस्थ,सुंदर,सम्पन्न और समर्थ जीवन। अच्छी सोच और परमात्मा की शक्ति के बिना इस तरह के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। अच्छी सोच हमारे में पोसिटिव एनर्जी का संचार करती है और हम स्वस्थ फील करते हैं अथार्त स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर मिल कर जीवन को सुंदर बनाते हैं। प्रकृति का नियम है जो हम उसे देते हैं वह कई गुणा होकर हमारे पास ही लौट कर आता है जैसे अगर हमसे खुशी की तरंगें फैलेंगी तो वह हमारी खुशी को कई गुना हो कर हमारे ही पास आएगी,तभी तो कहा जाता है संकट हटाने के लिए दान दो।अब धन दान हो या खुशियों का दान बढ़ना ही है। और जब हुम् अपने जीवन को बनाते 2 दूसरो की मदद करते हैं और उन्हें खुशी देते हैं तो हम दुआओं के पात्र बन जाते है। यह दुआएं हमारे जीवन में निखार लाती हैं और हमारे में आत्मविश्वास का संचार करती हैं और हम , नहीं कि किसी की मदद से पहले हमें शिखर पर पहुँचना जरूरी है किसी के मदद करना एक सीढ़ी के समान है जिससे हम साथ साथ ऊपर चढ़ते जाते हैं और सहयोगी...